आज की ताजा खबर

सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत शिक्षक खुलवाए एसबीआई स्पेशल पर्सनल बैंकिंग ब्रांच में खाते

top-news

 एसबीआई स्पेशल पर्सनल बैंकिंग ब्रांच में खोले खाता हर  सुविधा होगी उपलब्ध-ब्रांच मैनेजर

 एसबीआई स्पेशल पीबी ब्रांच में शिक्षकों को खाता खुलवाने में मिल रही काफी सहुलते-दिलीप कुमार पांडे

 कुशीनगर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं काफी संख्या में भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया में खाता खुलवाए जा रहे हैं।

जो शिक्षकों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए यह योजना एक प्रभावी सामाजिक सुरक्षा कवच सिद्ध होगी तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी सहज पहुँच सुनिश्चित करेगी। बेसिक शिक्षा विभाग तथा भारतीय स्टेट बैंक के मध्य तीन समझौता का निष्पादन किया गया है। जिसके अनुसार एसबीआई में खाता खुलवाने के बाद ही फ्री इंश्योरेंस कैशलैस चिकित्सा व अन्य का लाभ मिल सकेगा।


भारतीय स्टेट बैंक पर खाता खुलवाने आए शिक्षकों को अवगत कराते हुए एसबीआई शाखा सुबास चौक पडरौना के प्रबंधक ललित नारायण ज्येष्ठवन ने बताया कि एसबीआई के स्पेशल पर्सनल बैंकिंग सेवाओं को देखते हुए हमारे बैंक में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों वह अन्य कार्मिकों द्वारा काफी संख्या में खाता खुलवाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को हमारे तरफ से हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

एसबीआई शाखा पडरौना में हमारे यहां होम लोन पर्सनल लोन कार लोन गोल्ड लोन की अच्छी व्यवस्था है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह बैंक हर रविवार को भी खुला रहता है यहां कोई बिजनेस खाता नहीं खोला जाता है। यहां ग्राहकों को अच्छी सुविधा प्राप्त हो रही है।

तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कुशीनगर के जिला महामंत्री दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि एसबीआई स्पेशल पी बी ब्रांच में शिक्षकों को खाता खुलवाने में काफी सहुलते मिल  रही है। जिससे उक्त ब्रांच में शिवकुमार पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, करुणानिधि त्रिपाठी, शरद गुप्ता सहित काफी संख्या में शिक्षकों का खाता खुलवाया गया है। इस अवसर पर राकेश पांडेय चंद्रप्रकाश दुबे आलोक श्रीवास्तव आदि सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *