आज की ताजा खबर

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के प्राथमिकता पर बनें आयुष्मान कार्ड: डीएम

top-news

पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएं, ताकि उन्हें समय पर और बिना किसी बाधा के निशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की ब्लॉकवार गहन समीक्षा की।

मातृ-शिशु स्वास्थ्य और आशाओं के भुगतान पर जोर

डीएम ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव (अस्पतालों में डिलीवरी) को हर हाल में बढ़ावा दिया जाए। इसके साथ ही, जननी सुरक्षा योजना के तहत आशा कार्यकत्रियों के लंबित भुगतानों को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषित बच्चों को तुरंत चिन्हित कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र  में भर्ती कराने और मिजल्स-रूबेला व एचपीवी टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा। बैठक में ई-कवच, आभा आईडी और परिवार नियोजन के कार्यों में भी अपेक्षित प्रगति लाने पर जोर दिया गया।


संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलेगा सफाई अभियान

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकायों व ग्राम पंचायतों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर से लेकर गांव तक की मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। जलभराव और गंदगी की समस्या का तत्काल निस्तारण हो, ताकि मच्छर जनित और संचारी रोगों को पनपने से रोका जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी भुवन चन्द्र पंत, सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शोएब खान

संवाददाता पीलीभीत

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *