आज की ताजा खबर

विधायक पी. एन पाठक ने दो सीसी सड़क का किया लोकार्पण,विधायक श्री पाठक ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण

top-news

कसया। मंगलवार को कुशीनगर पी.एन पाठक ने विधायक निधि से निर्मित दो सीसी सड़कों का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। इन विकास कार्यों की कुल लागत करीब 34 लाख रुपए है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उपस्थित रही। इस दौरान लोगों में विधायक श्री पाठक का ढोल नगाड़ों के साथ फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।


विधायक श्री पाठक ने क्षेत्र के बैजनाथपुर में 19 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड और रामबर में करीब 15 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क का  लोकार्पण किया।

विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाएं से आच्छादित किया जा रहा है।

आगे कहा कि कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा नेता रूपेश तिवारी, जेई पी.एन मिश्रा,मुन्ना लाल श्रीवास्तव, शेर सिंह , राज पाठक, राजन सिंह, चंदगी मल्ल, अनिल सिंह, सूर्यनाथ यादव, राकेश यादव , अमरजीत कुशवाहा, आद्या पाण्डेय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *