आज की ताजा खबर

आयुष्मान भारत की जनपदीय टीम द्वारा केएमसी में एकदिवसीय कार्यशाला

top-news

महराजगंज I जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार में महराजगंज जनपद के आयुष्मान भारत योजना क्रियान्वयन टीम द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सा विशेषज्ञों को आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।

जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत की टीम द्वारा इस कार्यशाला में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत आने वाले सभी बीमारियों और कार्ड धारकों को मिलने वाली सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही विभिन्न समस्याओं के कारण समय-समय पर कार्ड धारकों को आ रही समस्या तथा सुगम चिकित्सा सुविधा कैसे मिले इस पर जोर दिया गया ।


इस कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ , अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए का सीईओ डॉक्टर एस एम रफीक ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से केएमसी मेडिकल कॉलेज जनपद में सबसे ज्यादा कार्ड धारकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रहा है ।

हमारे यहां की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सरकार के इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है तथा सभी जरूरतमंद मरीज के बेहतर इलाज के लिए कार्य करती है ।

जनपदीय टीम ने आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए केएमसी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सभी सुविधाओं की तारीफ की तथा यह कहा कि इसको और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने जो भी प्रयास किए हैं वह सराहनीय है हम उम्मीद करते हैं कि मेडिकल कॉलेज नित्य नए आयाम के साथ जनपद में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाता रहेगा ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *