आज की ताजा खबर

शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या वरदात के बाद आरोपी पति फरार

top-news

कानपुर। नौबस्ता इलाके में सोमवार रात शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। महिला को खून से लतपथ देख परिजन उसे पास ही स्थित नर्सिंग होम ले गये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

नौबस्ता मछरिया बरकाती मस्जिद निवासी भाई शीबू ने बताया कि उनकी 32 वर्षीय बहन शीबा का निकाह 2015 में फर्रुखाबाद जिले के घोड़ा नक्खास निवासी दिलशाद उर्फ खलीफा के साथ हुआ था, जिससे चार बच्चे हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही दिलशाद परिवार समेत मछरिया में आकर रहने लगा था।


आरोप है कि नशे का लती दिलशाद शराब पीने का विरोध करने पर बहन को प्रताड़ित करता था। पिछले सप्ताह वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया और बहन पर एक हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाने लगा , विरोध करने पर उसने बहन शीबा को पीट-पीट कर  मरणासन्न कर दिया।  शीबा को खून से लतपथ पड़ोसी आ गये।

लोगों की मदद से दिलशाद ने घायल शीब को उपचार के लिये हैलट में भर्ती कराकर भाग निकला।

हैलट में उपचार के दौरान देररात शीबा की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुये संबंधित थाने में तहरीर दी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *