आज की ताजा खबर

हैलट में नि शुल्क होगी कैंसर व नी-हिप रिप्लेसमेंट की सर्जरी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना,गरीबों के मुफ्त इलाज में जीएसवीएम पहुंचा पहले पायदान पर

top-news

कानपुर। गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना वरदान साबित हो रही है। लाला लाजपत राय चिकित्सालय यानी हैलट में आयुष्मान कार्ड धारकों के मुफ्त इलाज का आंकड़ा पिछले दो-तीन सालों में 3 से 4 गुना तक बढ़ गया है।

इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज करने में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। हैलट के गैस्ट्रो सर्जन डॉ. युक्तश्वर ने बताया कि शुरुआत में योजना से जुड़ने वाले मरीजों का आंकड़ा कम था, लेकिन अब लोग जागरूक हो रहे हैं और सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ उठा रहे हैं।  


अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत जटिल और महंगे ऑपरेशन मुफ्त किए जा रहे हैं। ऑर्थोपेडिक्स (अस्थि रोग) विभाग में हर महीने 10 से 12 टोटल नी रिप्लेसमेंट और टोटल हिप रिप्लेसमेंट की मेजर सर्जरीज हो रही हैं। मरीजो ंको इसके महंगे इंप्लांट भी बिना किसी शुल्क के दिए जा रहे हैं।इसके अलावा, सर्जरी विभाग में हर महीने 8 से 10 बड़ी कैंसर सर्जरीज हो रही हैं।

प्राइवेट अस्पतालों में इन ऑपरेशनों का खर्च 3 से 4 लाख रुपये तक आता है, जो हैलट में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि केवल सर्जरी ही नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली बेहद महंगी दवाएं भी मरीजों को मुफ्त मिल रही हैं।

न्यूरोलॉजी विभाग में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोग्लोबुलिन जैसी दवा, जिसकी महज 5 ग्राम की कीमत करीब 12,000 रुपये है, मरीजों को दी जा रही है।एक मरीज के इस इलाज का खर्च प्राइवेट अस्पतालों में डेढ़ से दो लाख रुपये आता है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *