आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अभियुक्त की पत्नी के साथ संबंधों को लेकर सज्जाद की हुई हत्या कुबेरस्थान पुलिस द्वारा हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 28 Jul, 2026
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कुशीनगर द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से बताया गया कि जनपद के थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पचरुखिया टोला धनटोली के निकट बीती सोमवार 27 जुलाई को बड़ी गंडक नहर की कच्ची पटरी पर हीरालाल पुत्र स्व. घरभरन (उम्र 32 वर्ष) की धारदार हथियार से चोट पहुंचकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना कुबेरस्थान में मु0अ0सं0 152/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जिसका मंगलवार को थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त शहजाद उर्फ सज्जाद पुत्र अहमद मियां निवासी रतनचक थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज राज्य बिहार को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 हर्षवर्धन सिंह उ0नि0 मनोज कुमार सिंह व महेश कुमार चौबे का0 लव कुमार चन्दन भारती रि0का0 नीरज पाल रजनीश कुमार -2 थाना कुबेरस्थान कुशीनगर मौजूद रहे।मृतक हीरालाल की पत्नी ममता देवी का अभियुक्त शहजाद उर्फ सज्जाद के साथ अवैध संबंध था। मृतक को इसकी जानकारी होने पर उसने पत्नी को संबंध समाप्त करने को कहा।
अभियुक्त द्वारा मृतक के पत्नी को आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किए जाने की बात सामने आई। मृतक ने पत्नी के माध्यम से अभियुक्त को बुलवाकर उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने की योजना बनाई। उक्त योजना के तहत अभियुक्त को पचरुखिया बुलाया गया, जहां अभियुक्त मृतक के साथियों के साथ नहर क्षेत्र में पहुंचा।
वहां सुनसान जगह पर अभियुक्त ने कमर में छिपाकर रखे चाकू से हीरालाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बचाव के लिए आगे बढ़े चन्दन पर भी हमला किया गया। अभियुक्त मौके से फरार हो गया था।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







