आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पीलीभीत में पत्नी ने प्रेमी के लिए पति की हत्या की, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर साड़ी से घोंटा गला
- दैनिक लोक भारती
- 01 Aug, 2026
लव मैरिज के 20 साल बाद पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी के लिए उतारा मौत के घाट
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गला घोंटा; ग्रामीणों और पुलिस ने खेत से आरोपी महिला को दबोचा
शोएब खान
पीलीभीत | उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र स्थित लोहरपुरी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 20 वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने कथित तौर पर अपने पति की नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर हत्या कर दी। आरोप है कि पति के बेहोश होने के बाद महिला ने साड़ी से उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद आरोपी महिला फरार होने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस ने गांव से करीब 300 मीटर दूर खेत से उसे पकड़ लिया।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय उमाशंकर के रूप में हुई है। उनके परिवार में 18 वर्षीय बेटा और 12 वर्षीय बेटी हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने पहले पति को नशीली दवा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
मृतक की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां शाम को बाजार से कोल्ड ड्रिंक लेकर आई थी। बच्चों ने उसे पीने से मना कर दिया, जबकि पिता ने कोल्ड ड्रिंक पी ली। देर रात आवाज सुनकर जब दोनों बच्चे छत पर पहुंचे तो पिता चारपाई पर बेसुध पड़े थे और उनके गले में साड़ी का फंदा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आई है। जांच में पता चला कि गुजरात में रहने के दौरान महिला की कथित रूप से एक युवक से नजदीकियां बढ़ीं। इसी विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम और कथित संबंधों की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: पुलिस की जांच अभी जारी है। अवैध संबंध, कथित कोर्ट मैरिज और अन्य आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
https://youtu.be/g0KN4waWljY
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







