आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक किए गये सम्मानित
- दैनिक लोक भारती
- 01 Aug, 2026
प्रयागराज। कारगिल विजय दिवस के पावन उपलक्ष्य में सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल की छह शाखाओं की ओर से बेली ब्रांच में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध विजेता एवं देश की सेवा कर चुके प्रमुख पूर्व सैनिक अधिकारियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र तिवारी जी, एकेडमिक एडवाइजर श्रीमती किरण कोचर, प्रिंसिपल श्रीमती प्रीति पाठक, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
सम्मानित अतिथियों में कारगिल युद्ध विजेता एवं सेंट कोलंबस स्कूल, हनुमानगंज ब्रांच के प्रिंसिपल कैप्टन श्याम नारायण दुबे, सूबेदार मेजर मुकेश मिश्रा मुख्य अतिथि, लेफ्टिनेंट सत्य प्रकाश सिंह, सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, सूबेदार उमाशंकर तिवारी, सूबेदार मनोज तिवारी तथा कैप्टन केके. मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, संगीत, सांस्कृतिक नृत्य तथा कारगिल युद्ध पर आधारित नाट्य रूपांतरण की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं।
सभी पूर्व सैनिक अधिकारियों ने अपने सैन्य जीवन के प्रेरक अनुभव, कारगिल युद्ध की गौरवगाथा, शहीद वीरों के अद्वितीय बलिदान तथा कारगिल के सामरिक महत्व पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना का संचार किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कारगिल युद्ध के वीर विजेताओं का सम्मान करना तथा विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम, भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण एवं भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने की प्रेरणा विकसित करना रहा। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक एवं सह-संचालक कारगिल युद्ध विजेता कैप्टन श्याम नारायण दुबे प्रिंसिपल, सेंट कोलंबस स्कूल, हनुमानगंज ब्रांच रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







