आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पीएसी जवान ने बैरक में फांसी लगाकर दी जान
- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2026
10वीं वाहिनी पीएसी मसौली में तैनात 2021 बैच के सिपाही की मौत
ऑनलाइन गेमिंग से तनाव की चर्चा, जांच के बाद होगा खुलासा
शोभित शुक्ला
मसौली (बाराबंकी)। जिले के मसौली स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में तैनात एक सिपाही ने बैरक के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पीएसी और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।मृतक की पहचान मेरठ जनपद के रोहटा थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र ब्रह्मा सिंह के रूप में हुई है।
वह वर्ष 2021 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में 10वीं वाहिनी पीएसी, मसौली में तैनात थे।जानकारी के अनुसार, घटना के समय उनकी कंपनी ड्यूटी पर थी।
इसी दौरान दीपक ने बैरक के कमरे में टी-शर्ट का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न आने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।
प्रारंभिक स्तर पर ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े तनाव को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और पीएसी प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







