आज की ताजा खबर

15 लाख की लागत से बनी दो इंटरलॉकिंग सड़कों का ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण

top-news

सड़क निर्माण से आवागमन हुआ आसान, ग्रामीणों में खुशी

शोभित शुक्ला

देवा (बाराबंकी)। विकासखंड देवा की ग्राम पंचायत खजूरगांव के मजरा भड़रिया एवं ग्राम पंचायत बरेठी के मजरा बरेठी पुरवा में करीब 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो इंटरलॉकिंग सड़कों का रविवार को ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। भड़रिया में लगभग 10 लाख तथा बरेठी पुरवा में करीब 5 लाख रुपये की लागत से बनी सड़कों से लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या दूर हो गई है।

ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें आवागमन के साथ गांव के विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देती हैं।