आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उन्नाव में दिनदहाड़े महिला से पर्स लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2026
24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा बदमाश, मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद
मोहम्मद आरिफ
उन्नाव। शहर में दिनदहाड़े महिला से पर्स लूटने की घटना का सदर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है, जबकि उसकी निशानदेही पर पर्स, चाबी का गुच्छा और नकदी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त को सिविल लाइन स्थित कल्याणी देवी निवासी तारा सिंह, पत्नी विश्राम सिंह, हरदोई पुल के नीचे लगने वाली सब्जी मंडी से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। घर से करीब 150 कदम पहले एक अज्ञात बदमाश ने उनका पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गया। पर्स में मोबाइल फोन, चाबी का गुच्छा, घड़ी और लगभग 9,500 रुपये नकद रखे थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। लगातार छानबीन और चेकिंग अभियान के दौरान 2 अगस्त को काशीराम सुधापुरम कॉलोनी के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे समीर पुत्र मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से महिला का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने पर्स लूट की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुधापुरम के पास झाड़ियों से महिला का पर्स, चाबी का गुच्छा तथा अन्य सामान भी बरामद कर लिया।
रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







