आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन किशोरों की मौत, डीएम-एसपी ने दिए जांच व कार्रवाई के निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2026
सिसवा बाजार के पोखरा टोला में हुआ दर्दनाक हादसा, सुरक्षा व्यवस्था में खामियों की जांच शुरू
मनोज शर्मा
महराजगंज। जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के मीराबाई नगर वार्ड संख्या-25 के पोखरा टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों की पहचान नीतीश यादव (14), रोहन (13) और कृष्णा रौनियार (15) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार किशोर नहाने के लिए निर्माणाधीन पोखरे के पास गए थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद राजबीर ने किसी तरह बाहर निकलकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद तीनों किशोरों को पोखरे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निर्माणाधीन सरोवर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था में मिली खामियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







