आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जड़ी-बूटी से इलाज का झांसा देकर जेवर ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, आभूषण बरामद
- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2026
बिलसंडा पुलिस ने कढेरा चौराहे के पास से दबोचा, गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश जारी
शोएब खान
पीलीभीत। जड़ी-बूटियों से उपचार का झांसा देकर महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर ठग को बिलसंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए भारी मात्रा में जेवर बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम शीतलपुर मरौरी निवासी सुखविंदर सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कढेरा चौराहे के पास से आरोपी अकीलुररहमान पुत्र बाबू खां निवासी ग्राम रायपुर बिचपुरी, थाना सेहरामऊ उत्तरी को धर दबोचा।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तीन अंगूठियां, दो जोड़ी बालियां, एक लॉकेट युक्त मंगलसूत्र, एक नोज पिन (पीली धातु)और एक जोड़ी पायल(सफेद धातु) बरामद की है।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि बीते 6 जुलाई की रात आरोपी अपने साथियों के साथ शीतलपुर मरौरी निवासी सुखविंदर सिंह के घर पहुंचा था। वह काफी समय से पीड़ित के भाई सुरता सिंह का जड़ी-बूटियों से इलाज करने का ढोंग कर रहा था। घटना वाली रात उसने उपचार की प्रक्रिया का हवाला देते हुए घर की महिलाओं से सोने-चांदी के गहने उतरवाकर अलग रखवा दिए।
जैसे ही परिवार के सदस्य अन्य कार्यों में व्यस्त हुए, आरोपी गहने समेटकर फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से खुद को जड़ी-बूटियों का जानकार और वैद्य बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और मौका मिलते ही ठगी की वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश कर रही है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक सन्नी आर्य, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







