आज की ताजा खबर
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दुष्कर्म के आरोपियों की हो तत्काल गिरफ्तारी
- दैनिक लोक भारती
- 02 Aug, 2026
क्रासर-लोकसभा में उठेगी पीड़ित की आवाज:सांसद आरके चौधरी
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गठित समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सांसद मोहनलालगंज आरके चौधरी के नेतृत्व में जनपद के विधानसभा क्षेत्र सलोन के ग्राम पूरे पासिन मजरे बेवल थाना नसीराबाद पहुंचकर रूपचंद्र पासी की पुत्री उम्र लगभग 15 वर्ष नाबालिक के साथ पड़ोसी गांव के सामंती, दबंग प्रवत्ति के लोगों द्वारा दुष्कर्म किये जाने की घटना की जानकारी एवं पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल से पीड़ित के पिता रूपचन्द्र पासी, पीड़िता बेटी, बेटी की संरक्षक गायत्री पासी एवं पीड़ित परिवार के अन्य परिजनों ने बताया कि दिनांक 28 जुलाई को दबंग प्रवृत्ति के पाँच लोगों द्वारा दिन में ही अपने ट्यूबवेल पर ले जाकर रूपचन्द्र पासी की बेटी के साथ जबरन मारपीट कर दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी पर गाँव वासियों के पहुँच जाने पर छोड़ कर भाग गये पीड़ित की संरक्षक गायत्री पासी ने बताया कि थाना नसीराबाद पुलिस को लिखित तहरीर दिया परन्तु पुलिस ने दबाव बनाकर तहरीर में बदलाव करवाकर दोषियों को लाभ पहुँचाने वाली तहरीर लेकर रख लिया उस पीड़िता को रात भर पुलिस थानाध्यक्ष ने थाने में बैठाकर सुलह कराने का दबाव बनाते रहे दूसरे दिन 29 जुलाई को एफआईआर दर्ज की एवं मेडिकल जाँच कराने में आनाकानी करते रहे।
उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद आरके चौधरी ने कहा कि पीड़िता का परिवार गरीब है इसलिए इनके साथ अन्याय एवं अत्याचार हुआ है पुलिस प्रशासन को न्यायहित में पाक्सो एक्ट की कार्यवाही कर सभी अभियुक्तों की अविलम्ब गिरिफ्तारी करनी चाहिए परंतु पुलिस बीजेपी सरकार एवं उनके कार्यकर्ताओं के अत्याचार में सहयोगी है।
समाजवादी पार्टी इस अत्याचार एवं उत्पीड़न के मामले को लोकसभा के सदन में उठाने का कार्य कर दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास करेगी। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सीएल वर्मा पासी, जिलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रत्यासी चौ. सुरेश कुमार निर्मल, विधानसभा अध्यक्ष पुत्तन सिंह यादव, अनीता राकेश पासी, देवेंद्र भीमराज आदि लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







