आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गोंड समाज के लिए 2% आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 03 Aug, 2026
अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा, सरकारी भर्तियों में आरक्षण लागू न होने का लगाया आरोप
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की जिला इकाई ने सोमवार को अनुसूचित जनजाति (गोंड) समाज के लिए निर्धारित 2 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों की सरकारी भर्तियों में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित आरक्षण का समुचित पालन नहीं कर रही है।
जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड के नेतृत्व तथा प्रदेश महासचिव विन्देश्वरी प्रसाद गोंड की उपस्थिति में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जनजातियों के लिए 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, लेकिन इसका वास्तविक लाभ उत्तर प्रदेश में गोंड समाज को नहीं मिल पा रहा है।
संगठन का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में प्रकाशित भर्ती विज्ञापनों में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का स्पष्ट और प्रभावी अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे गोंड समाज के अभ्यर्थी सरकारी नौकरियों और अन्य अवसरों से वंचित हो रहे हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति (गोंड) के लिए निर्धारित 2 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह लागू किया जाए। साथ ही भविष्य में जारी होने वाली सभी सरकारी भर्तियों एवं विज्ञापनों में अनुसूचित जनजाति के आरक्षण का स्पष्ट उल्लेख सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को संवैधानिक अधिकारों का लाभ मिल सके।
संगठन ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार कर अनुसूचित जनजाति समुदाय के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







