आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
10 लाख हड़पने और चेक में छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
- दैनिक लोक भारती
- 03 Aug, 2026
75 हजार के चेक को 7.50 लाख दर्शाने का आरोप, फोरेंसिक जांच और धनराशि वापस दिलाने की मांग
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जनपद के थाना विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम बांसगांव टोला बैरिया निवासी रुस्तम पुत्र रहमान अंसारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये हड़पने, चेक में कथित छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर धनराशि वापस दिलाने तथा संबंधित दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार गांव निवासी चंद्रिका पुत्र त्रिवेणी ने वर्ष 2017 में खेत दिलाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये लिए थे। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो खेत उपलब्ध कराया गया और न ही रकम वापस की गई। आरोप है कि जब पैसे की मांग की गई तो आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।
रुस्तम का यह भी आरोप है कि उसने पूर्व के लेन-देन के दौरान केवल 75 हजार रुपये का चेक दिया था, लेकिन उस चेक में कथित रूप से ओवरराइटिंग और छेड़छाड़ कर राशि 7.50 लाख रुपये दर्शाने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने चेक की वास्तविकता स्पष्ट करने के लिए हस्तलेख एवं दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे लगातार आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है तथा आरोपी की ओर से किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। उसने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसकी 10 लाख रुपये की धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होगा। शिकायत के दौरान पीड़ित के भाई शाहिद भी मौजूद रहे।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







