आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर आस्था और सुरक्षा का संगम: डीएम-एसपी ने गौरी शंकर मंदिर में किया जलाभिषेक, धनारा घाट पर परखीं तैयारीयां
- दैनिक लोक भारती
- 03 Aug, 2026
मंदिर परिसर से शाही चौकी तक रूट डायवर्जन का लिया जायजा; कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए घाटों पर गोताखोरों की तैनाती के निर्देश
शोएब खान
पीलीभीत। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव मिश्रा ने सोमवार को प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने जनपदवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और पंक्तिबद्ध व्यवस्था बनी रहे।
इसके बाद अधिकारियों ने मंदिर परिसर से लेकर शाही पुलिस चौकी तक भ्रमण कर रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी सुर्कीति माधव मिश्रा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने, भीड़ पर नजर रखने और श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने धनाराघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट परिसर, नदी के जलस्तर, नावों और गोताखोरों की व्यवस्था की समीक्षा की गई।
श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए किए गए सुरक्षा सीमांकन का भी जायजा लिया गया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलस्तर की निरंतर निगरानी रखी जाए और श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित व सुरक्षित स्थानों पर ही जल भरने के लिए प्रेरित किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य, सीओ नताशा गोयल, एसडीएम पूरनपुर मयंक गोस्वामी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







