आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
दिल्ली में दिलीपपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गांव में पसरा मातम
- दैनिक लोक भारती
- 03 Aug, 2026
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर रात पैतृक गांव पहुंचेगा शव।
पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली में रहकर करता था बिजली वायरिंग का काम
प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर गांव निवासी युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार रात हुई घटना की जानकारी गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
देर रात तक शव के पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है नौहर हुसैनपुर गांव निवासी अनिल सिंह का 28 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह अपनी पत्नी रंजना सिंह और आठ वर्षीय बेटे के साथ दिल्ली में रहकर बिजली वायरिंग का काम करता था।
इसी काम से वह परिवार का भरण-पोषण करता था बताया जा रहा है कि रविवार रात विक्रम की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। घटना के समय साथ रह रही पत्नी रंजना सिंह ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया युवक की मौत की सूचना जैसे ही उसके पैतृक गांव पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई।
विक्रम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता अनिल सिंह गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा है।
जवान बेटे की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है सोमवार को दिल्ली में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
इसके बाद दिल्ली में मौजूद परिजन और रिश्तेदार एंबुलेंस से शव लेकर नौहर हुसैनपुर गांव के लिए रवाना हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार देर रात तक शव के गांव पहुंचने की संभावना है। युवक की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







