आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
धनवंतरी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा
- दैनिक लोक भारती
- 04 Aug, 2026
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लिखित तहरीर मिलने पर जांच का भरोसा
शोएब खान
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित धनवंतरी अस्पताल में हाथ के फ्रैक्चर के ऑपरेशन के दौरान 53 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने तथा सरकारी अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने की दलाली का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बल्लभनगर कॉलोनी की रहने वाली पूनम अवस्थी (53) बीते 2 अगस्त को गिरकर घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां मौजूद स्टाफ ने 'डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं' कहकर उन्हें शहर के निजी धनवंतरी अस्पताल में कार्यरत डॉ. अक्षत पांडे के पास भेज दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने हाथ में फ्रैक्चर बताते हुए तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी।
3 अगस्त की रात करीब 10:00 बजे पूनम को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, रात करीब 12:15 बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन सफल रहने और मरीज की हालत सामान्य होने की बात कही। हालांकि, कुछ ही देर बाद अस्पताल स्टाफ की अफरा-तफरी देखकर परिजनों को संदेह हुआ। परिजन जब ओटी के अंदर पहुंचे तो डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की बात कहते हुए मरीज को बड़े अस्पताल रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी। मृतका के बेटे विमल का सीधा आरोप है कि उनकी मां की मौत ओटी के भीतर ही हो चुकी थी और बाद में रेफर करने का महज नाटक किया गया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉ. अक्षत पांडे राजकीय मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हैं और वहां सरकारी अस्पताल में ऐसे बिचौलिए सक्रिय हैं, जो मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पतालों में भेजने का काम करते हैं।
चिकित्सक का पक्ष
मामले में डॉ. अक्षत पांडेय (हड्डी रोग विशेषज्ञ) का कहना है कि ओटी से वार्ड में शिफ्ट करते समय अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ी और 'साइलेंट हार्ट अटैक' के कारण बीपी व पल्स तेजी से गिरे। एनेस्थेटिस्ट ने तत्काल इट्यूबेट किया और हृदय रोग विशेषज्ञ को बुलाकर रात 3 बजे तक लगातार जीवनरक्षक प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है।
वर्जन - अमरनाथ वर्मा सीओ सिटी ने बताया शहर के धनवंतरी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला के मृत्यु होने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली थी इस संबंध में परिवारजनों द्वारा मिली शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी सघन जांच करके अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







