आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कांवड़ मार्ग पर विद्युत सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश, एसडीएम ने किया निरीक्षण
- दैनिक लोक भारती
- 04 Aug, 2026
शोएब खान
पूरनपुर-पीलीभीत। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम मयंक गोस्वामी पूरनपुर ने मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों संग कांवड़ मार्ग और प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता, एसडीओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन को लेकर मार्ग पर स्थित विद्युत लाइनों, बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों तथा अन्य उपकरणों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
एसडीएम ने अधिशासी अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी विद्युत व्यवस्था सुरक्षित और सुचारु रहनी चाहिए। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर स्थित जर्जर अथवा झूलते बिजली के तारों, खुले उपकरणों और अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों का तत्काल निराकरण कराने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की संभावना न रहे।
उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा की अवधि के दौरान विभागीय टीमें लगातार अलर्ट एवं सक्रिय रहें और किसी भी आपात स्थिति या फाल्ट की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







