आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति
- दैनिक लोक भारती
- 04 Aug, 2026
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कुशीनगर के गणित प्रवक्ता एवं शोधकर्ता शिव नाथ चक्रवर्ती द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में गणित किट के प्रभाव पर किया गया शोध प्रबन्ध पूर्ण कर लिया गया है। आज शोधकर्ता द्वारा इस शोध प्रबन्ध की एक-एक प्रति जिलाधिकारी, सीडीओ एवं डायट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक अनिल कुमार सिंह को ससम्मान भेट किया गया ।
शोध का विषय व इसका उद्देश्य जनपद कुशीनगर के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के गणित किट में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कक्षा शिक्षण में गणित किट के उपयोग का विद्यार्थियों के गणित विषय की शैक्षिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन" है। यह शोध डायट प्राचार्य श्री अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सत्र 2025-26 के अंतर्गत संपन्न हुआ है।
शोध के मुख्य निष्कर्ष एवं प्राप्त परिणाम व शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार करने हेतु सांख्यिकीय विश्लेषण से सिद्ध हुआ कि गणित किट में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे कक्षा 1 और कक्षा 2 के विद्यार्थियों के गणित प्राप्तांकों में सकारात्मक और अत्यंत महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।
सीखने के अंतर में कमी: प्रशिक्षित शिक्षकों की कक्षाओं में विद्यार्थियों के अंकों का प्रसरण काफी कम पाया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि गणित किट के प्रयोग से कमजोर व पिछड़े बच्चे भी मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं और व्यक्तिगत अधिगम स्तर का अंतर कम हो रहा है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन ई पी 2020) के अनुरूप: शोध के परिणाम यह साबित करते हैं कि रटने की प्रणाली के बजाय ठोस अधिगम सामग्री के माध्यम से 'मूर्त से अमूर्त' दिशा में सीखना बच्चों के लिए अधिक रुचिकर व प्रभावकारी है।
नीतिगत सुझाव के तहत।शोध में यह संस्तुति की गई है कि जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं संविलयन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए गणित किट आधारित प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए तथा दैनिक समय-सारणी में किट आधारित खेल-गतिविधियों के लिए समय निर्धारित किया जाए। अधिकारियों ने इस शोध कार्य की सराहना करते हुए इसे बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक अत्यंत प्रासंगिक एवं सराहनीय कदम बताया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







