आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक,कसे जिम्मेदारों के पेंच जिला स्वच्छता समिति, जिला वन एवं पर्यावरण समिति, एनआरएलएम पशुपालन विभाग तथा आईजीआरएस प्रकरणों की डीएम ने की समीक्षा
- दैनिक लोक भारती
- 04 Aug, 2026
संजय मिश्रा
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जिला स्वच्छता समिति, जिला वन एवं पर्यावरण समिति, एनआरएलएम, पशुपालन विभाग तथा आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में की। उन्होंने निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ आमजन तक पहुंचाए जाएं तथा निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों द्वारा लगाए गए पौधों का शत-प्रतिशत जियोटैगिंग 15 दिन के अंदर सुनिश्चित किया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा के दौरान उन्होंने समूह गठन तथा बीसी सखी, संगठन सखी एवं वर्क सखी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया।
जिला स्वच्छता समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव एवं लेखपाल आपसी समन्वय से पंचायत विभाग की आवश्यक भूमि उपलब्ध कराएं। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी, अंत्येष्टि स्थल एवं पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया
पंचायत सहायकों के कार्यों की होगी निगरानी,15 दिन में फार्मर आईडी करें पूरी
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को पंचायत सहायकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए फार्मर आईडी का कार्य 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों के कार्यों में सुधार लाते हुए सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी समयबद्ध रूप से बनाई जाए।
आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिकायत लंबित रहने या त्रुटिपूर्ण निस्तारण पाए जाने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गो-तस्करी पर रोक, टीकाकरण और ईयर टैगिंग में लाएं तेजी
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश संरक्षण, गो-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करने तथा ईयर टैगिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







