आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सिधुवाँ बाजार एवं कठकुइयाँ मोड़ की जर्जर सड़क के शीघ्र निर्माण हेतु कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 06 Aug, 2026
लंबे समय से उपेक्षा का है शिकार कठकुइयाँ मोड़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में हुआ तब्दील
राहगीर, विद्यार्थियों व गंभीर मरीजों एवं स्थानीय व्यापारियों का आवागमन हुआ अत्यंत जोखिमभरा
मोहम्मद नईम
पडरौना कुशीनगर। जनपद के पडरौना विकास खण्ड पडरौना अंतर्गत सिधुआ बाजार तथा कठकुइयाँ मोड़ की अत्यंत जर्जर सड़क के तत्काल जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रस्तुत किया।
ज्ञापन का नेतृत्व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं पडरौना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद जहीरुद्दीन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिधुवाँ बाजार और कठकुइयाँ मोड़ को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग लंबे समय से उपेक्षा का शिकार होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
इससे राहगीरों, विद्यार्थियों, गंभीर मरीजों एवं स्थानीय व्यापारियों का आवागमन अत्यंत जोखिमभरा हो गया है। आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में निर्दोष लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस सड़क का अविलंब गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का आग्रह किया।
पार्टी के मीडिया प्रभारी देशदीपक मिश्रा ने जनपद की प्रशासनिक कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि पूरे जिले में मानकविहीन निर्माण के कारण सड़कें समय से पूर्व ही ध्वस्त हो रही हैं। गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई न होने के कारण आम जनता को इस नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यदि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं कराया गया, तो पार्टी बाध्य होकर चरणबद्ध एवं व्यापक जनआंदोलन का मार्ग अपनाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन एवं शासन की होगी।
इस अवसर पर पडरौना ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल हमीद अंसारी, अब्दुर रहीम, आर्यन बाबू, मनोज कुशवाहा, राजू कुशवाहा, राजू भारतीय, विनोद भारती, वसीउल्लाह, परवेज आलम, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, मोहन कुमार भारती, हसनैन अली, तबारक हुसैन, मुर्तुजा अली, हिरंजा सिद्दीकी, अफ्तर अली, सतनारायण गुप्ता तथा साकिर अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







