आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सीतापुर: एमडीएम विवाद के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्कूलों में बच्चों संग किया भोजन, गुणवत्ता परखी
- दैनिक लोक भारती
- 06 Aug, 2026
अनुराग मिश्रा
सीतापुर। विकासखंड महमूदाबाद के चंगापुर प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील (एमडीएम) की कथित खराब गुणवत्ता का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।
मामले में पहले ही रसोइया की सेवा समाप्त, प्रधानाध्यापिका को निलंबित तथा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने जैसी विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बाद अब प्रधानाध्यापिका और रसोइया के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
प्रशासनिक कार्रवाई के क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने विद्यालयों में बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील का भोजन किया और उसकी गुणवत्ता की जांच की। इसके अलावा विद्यार्थियों से बातचीत कर पढ़ाई की स्थिति, विद्यालय की व्यवस्थाओं और अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, रसोई व्यवस्था तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन परोसे जाने की भी समीक्षा की। साथ ही विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का भी जायजा लिया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में औचक निरीक्षण कराया गया है।
निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता, विद्यालयी व्यवस्थाओं और शिक्षण कार्य की जांच की गई है। सभी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि कहीं भी अनियमितता मिलती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एमडीएम प्रकरण के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले के परिषदीय विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता और शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







