आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ए.ओ. ने लगाया डफरिन के दो अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितता के आरोप
- दैनिक लोक भारती
- 06 Aug, 2026
प्रशासनिक अधिकारी ने अपर मुख्य सचिव को भेजा पत्र, हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में निष्पक्ष जांच कराने की मांग
विजय वर्मा
कानपुर। एएचएम डफरिन चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।
पत्र के माध्यम से उन्होंने डफरिन अस्पताल की पूर्व प्रमुख अधीक्षिका एवं वर्तमान में यूएचएम जिला पुरुष चिकित्सालय की निदेशक डॉ. सीमा श्रीवास्तव व वर्तमान प्रमुख अधीक्षिका डॉ. रूचि जैन पर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर जांच कराने की मांग की है।
पत्र में शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दावा किया है कि 1 जुलाई 2024 को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनाती के बावजूद उन्हें अब तक पद का कार्यभार और प्रशासनिक दायित्व नहीं सौंपा गया। उनका आरोप है कि इस दौरान विभागीय कार्य एक प्रधान सहायक के माध्यम से संचालित किए गए, जिससे वित्तीय अनियमितताओं की आशंका उत्पन्न हुई।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों को भी शिकायत भेजी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका संख्या 105612026 शैलेन्द्र कुमार सिंह बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य दायर की।
पत्र में उन्होंने कहा है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि जांच के लिए आरोपित अधिकारियों से वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों की विशेष जांच समिति गठित की जाए।
साथ ही उन्होंने जांच पूरी होने तक डॉ. रूचि जैन एवं पत्र में नामित प्रधान सहायक का स्थानांतरण करने और संबंधित अधिकारियों की प्रस्तावित पदोन्नति पर रोक लगाने की भी मांग की है। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात करने के लिये जब फोन मिलाया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







