आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सहकारी समितियों में पारदर्शिता पर जोर, बी-पैक्स कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक में दिए तकनीकी सुधार के निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने दैनिक डे-एंड प्रक्रिया और डेटा सुरक्षा को लेकर दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश
आरिफ सिद्दीकी,अर्शयान अर्श
शाहजहांपुर। विकास भवन में सहकारिता विभाग और जिला सहकारी बैंक लिमिटेड शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वावधान में बी-पैक्स (B-PACS) पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने की। इस दौरान सहकारी समितियों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने, तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने और वित्तीय डेटा को सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में डीपीएस राठौर ने कहा कि सहकारी समितियों के कार्यों को सुचारू और पारदर्शी बनाने में कंप्यूटर ऑपरेटरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने ऑपरेटरों को अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने तथा तकनीकी प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
दैनिक लेन-देन का मिलान कर डेटा लॉक करने के निर्देश
अध्यक्ष ने कंप्यूटर ऑपरेटरों को डायनेमिक डे-एंड प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने को कहा। इसके तहत प्रत्येक कार्य दिवस के दौरान हुए वित्तीय लेन-देन, वाउचर पोस्टिंग और खातों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से मिलान करने के बाद दिन का कार्य सुरक्षित रूप से बंद करना होगा।
सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने निर्देश दिया कि ऋण वितरण, जमा, खाद-बीज बिक्री और कैश काउंटर से जुड़े लेन-देन की कंप्यूटर में प्रविष्टि करने से पहले संबंधित वाउचरों की अच्छी तरह जांच की जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक वाउचर की प्रविष्टि सही मद में ही दर्ज हो।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी ने वित्तीय डेटा की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दैनिक डे-एंड प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित तारीख के डेटा को तत्काल लॉक किया जाए, ताकि उसमें बाद में अनधिकृत बदलाव या छेड़छाड़ की गुंजाइश न रहे।
बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटरों के दैनिक दायित्व भी निर्धारित किए गए। सभी ऑपरेटरों को समय से समिति कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ERP, KRP और eKCC जैसी योजनाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कंप्यूटर पर पूरा करने तथा समिति सचिव द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का भी जिम्मेदारी से निर्वहन करने को कहा गया।
अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी प्रक्रियाओं और नई व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से पालन होने से किसानों और आम लोगों से जुड़े वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता, सुरक्षा और कार्य की गति बेहतर होगी।
बैठक में एडीसीओ बैंकिंग हरिकेश परमार, एडीसीओ पुवायां आनंद श्रीवास्तव, एडीसीओ तिलहर संजय सिंह, एडीसीओ कलान ओमप्रकाश मौर्य, एडीसीओ जलालाबाद शिवरतन लाल, उपमहाप्रबंधक शकील अहमद, एडीओ ददरौल अनिल कुमार सिंह, एडीओ तिलहर राकेश कुमार सिंह और ओमवीर सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







