आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
किसके संरक्षण में चल रहा था अवैध मिट्टी खनन? राजस्व विभाग की छापेमारी में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- दैनिक लोक भारती
- 07 Aug, 2026
एसडीएम मयंक गोस्वामी व तहसीलदार आशीष गुप्ता की अगुवाई में हुई कार्रवाई; खनन माफिया में मचा हड़कंप
शोएब खान
पूरनपुर -पीलीभीत। गढ़वाखेड़ा चौकी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम मयंक गोस्वामी और तहसीलदार आशीष गुप्ता के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त कर लिया गया। प्रशासनिक टीम की इस अचानक कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से बिना अनुमति मिट्टी का व्यावसायिक खनन कर ट्रॉलियों से परिवहन किया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी था, लेकिन संबंधित जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए थे।
कार्रवाई के बाद अब यह सवाल भी प्रमुखता से उठ रहा है कि आखिर इतने दिनों से यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा था?
शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जब राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी की, तो अधिकारियों को देखकर कई ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकले। हालांकि, टीम ने घेराबंदी कर मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
तहसीलदार आशीष गुप्ता ने बताया। कि जब्त वाहन के दस्तावेजों और खनन की अनुमति की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मिट्टी किस स्थान से खोदी गई थी।
जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







