आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ग्रास फार्म में अवैध असलहा बना रहे दो हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा
- दैनिक लोक भारती
- 08 Aug, 2026
शहर से सटे मुख्य मार्ग पर हथियार बनाने का सामान भी किया बरामद
अनुराग मिश्रा
सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को अवैध असलहा बनाने और मरम्मत करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर तीन 315 बोर के चालू तमंचे, चार 12 बोर के मरम्मत के लिए रखे तमंचे, एक 12 बोर की अधिया, एक अर्धनिर्मित 315 बोर का तमंचा, पांच जिंदा और पांच खोखा कारतूस बरामद किए गए। मौके से असलहा बनाने के उपकरण और कूटरचित नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी मिली है। एसपी ने बताया कि शनिवार दोपहर कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की टीम 22वीं वाहिनी एनसीसी कैंपस के बाहर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्रास फील्ड की ओर से बाइक से आ रहे ’इमरान निवासी ड्योड़ी डीह, थाना तंबौर को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बाइक की डिग्गी से तीन 315 बोर के तमंचे और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक पर लगी नंबर प्लेट की जांच की तो वह कूटरचित मिली। पुलिस के मुताबिक वाहन का वास्तविक नंबर यूपी31 बीयू 1214 है, जबकि बाइक पर यूपी31 एडब्ल्यू 2832 की नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ के बाद इमरान की निशानदेही पर पुलिस टीम ग्रास फार्म के अंदर बिजली कार्यालय के पास घनी झाड़ियों में पहुंची। पुलिस के मुताबिक वहां मोमबत्ती की रोशनी में अवैध असलहे बनाए और उनकी मरम्मत की जा रही थी। मौके से पुलिस ने निसार निवासी ड्योड़ी डीह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कुछ अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वहां से चार 12 बोर के मरम्मत के लिए रखे तमंचे, एक 12 बोर की अधिया, एक अर्धनिर्मित 315 बोर का तमंचा, कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए।
दोनों आरोपी तंबौर थाने के हिस्ट्रीशीटर
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार इमरान उर्फ कालिया और निसार तंबौर थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। इमरान के खिलाफ सीतापुर के अलावा बहराइच, लखीमपुर खीरी, गोंडा और सिद्धार्थनगर जिलों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। निसार के खिलाफ भी सीतापुर और बहराइच में कई मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली नगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 221/2026 में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस और धारा 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
खरीदारों तक पहुंचेगी पुलिस, गैंगस्टर की भी होगी कार्रवाई
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी किन-किन लोगों को अवैध असलहे बेचते थे और इस अवैध कारोबार में उनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित करेगी, अवैध असलहा कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले खरीदारों और अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों और उनके सहयोगियों की आपराधिक गतिविधियों एवं आपराधिक इतिहास की जांच कर ’गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया’ भी अमल में लाई जाएगी।
संयुक्त टीम को 25 हजार का पुरस्कार
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। कार्रवाई में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय, एसओजी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह समेत कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी के जवान शामिल रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







