आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चेहल्लुम का मेला देखने निकला बालक भूला रास्ता, 112 पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने परिजनों से कराया मिलन
- दैनिक लोक भारती
- 08 Aug, 2026
शोएब खान
पीलीभीत। बरेली के नवाबगंज से जहानाबाद में चेहल्लुम का मेला देखने आया एक नाबालिग बालक रास्ता भटक कर पीलीभीत की सीमा में पहुंच गया। रात के समय अकेले रोते बिलखते बालक को देख एक ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाई और आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी।
पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से बालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर 24 घंटे के भीतर बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरिया बॉर्डर पर देर रात करीब 12 बजे एक ट्रक चालक ने सड़क किनारे एक अकेला बच्चा रोते हुए देखा।
चालक ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बालक को सुरक्षित थाना सुनगढ़ी ले आई और घटना की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को दी।
सूचना मिलते ही परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन के टीम पर्यवेक्षक त्रिभुवन सिंह और केस वर्कर प्रतुल सिंह थाने पहुंचे।
टीम ने बालक को अपनी सुपुर्दगी में लेकर उसकी काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान बालक ने बताया कि वह बरेली जिले के नवाबगंज का रहने वाला है और जहानाबाद में लगा चेहल्लुम का मेला देखने घर से निकला था, लेकिन रास्ता भटक कर यहां पहुंच गया।
चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बालक के परिजनों का सुराग लगाने के लिए तत्काल नवाबगंज थाने से संपर्क साधा। टीम की सक्रियता से कुछ ही देर में बालक के घर का सही पता मिल गया।
इसके बाद बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष मामला प्रस्तुत कर उनके आदेश पर बालक को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।
अपने बिछड़े लाल को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखें छलक आईं और उन्होंने पुलिस व हेल्पलाइन टीम का आभार जताया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







