आज की ताजा खबर

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: सड़क पर कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर पलटी अर्टिगा, दो नेपाली महिलाओं की मौत, 7 घायल

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं।गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चैनल नंबर 175 के पास अचानक रास्ते में कुत्ता आ जाने से एक तेज रफ्तार अर्टिगा टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।


रुपईडीहा से चंडीगढ़ जा रहे थे सभी सवार

जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार (संख्या CH 02 AA 4318) भारत-नेपाल सीमा (रुपईडीहा) से सवारियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही थी। कार में चालक सहित कुल नौ लोग सवार थे, जो अलग-अलग परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं।

बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे जब गाड़ी गंगा एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 175 पर पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता गाड़ी के सामने आ गया। कार को बचाने के प्रयास में चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी तेजी से पलट गई।


  मौके पर मची चीख-पुकार, दो की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में दीपना खात्री (32 वर्ष) पत्नी नेमबहादुर और विपना सुनमगर(32 वर्ष) पत्नी विशाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से मृतका विपना व दीपना के शवों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) वजीरगंज की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं अन्य घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बदायूं के लिए रेफर कर दिया गया है।

घायलों का विवरण:

1. दीपक ओली(28 वर्ष, चालक) - पुत्र नरेश, निवासी माजरा (मनीमाजरा, चंडीगढ़ / मूल निवासी तुलसीपुर, दांग, नेपाल)

2. पुष्पा(40 वर्ष) - पत्नी सुनील, निवासी जूगर (रोल्पा, नेपाल)

3. ज्ञान बहादुर मल्ल (22 वर्ष) - पुत्र पोखर बहादुर मल्ल, निवासी बेलवा (तुलसीपुर, नेपाल)

4. यादव पोडेल (22 वर्ष) - पुत्र नोवराज, निवासी बेलवा (तुलसीपुर, नेपाल)

5. विनोद(02 वर्ष) - पुत्र नेमबहादुर

6. सिमोन(10 वर्ष) - पुत्र विशाल

7. अज्ञात युवक(उम्र करीब 22 वर्ष)

पुलिस कार्रवाई व वर्तमान स्थिति

थाना पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचायतनामा भरने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका विपना के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटाकर रेस्ट एरिया में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है, जिससे एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित न हो। मौके पर पूर्णतः शांति व्यवस्था कायम है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/T5nv7lPM_UY

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *