आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पुलिस से बचकर भागे सर्राफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान
- दैनिक लोक भारती
- 19 Aug, 2026
भाई के बंद मकान के गेट के पास पड़ा मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप
सीओ और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
रिपोर्ट आरिफ सिद्दीकी,शाहिद हुसैन गुड्डू
शाहजहांपुर। निगोही कस्बे में पुलिस से बचकर भागे सर्राफा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह उनका शव भाई के बंद मकान के गेट के पास पड़ा मिला। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। सूचना पर सीओ सदर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
निगोही निवासी उमेश गुप्ता सर्राफा व्यापारी थे। परिजनों के मुताबिक, जेवरात खरीदने के मामले में उनके खिलाफ वर्ष 2025 में लखनऊ के मलिहाबाद थाने में मुकदमा संख्या 267/25 दर्ज हुआ था। एसीजे कोर्ट से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने की जानकारी दी गई है।
बताया गया कि मंगलवार रात करीब ढाई बजे मलिहाबाद पुलिस निगोही पुलिस के साथ उमेश गुप्ता के घर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही उमेश वहां से भाग गए। इसके बाद बुधवार सुबह उनका शव भाई के बंद मकान के गेट के पास मिला।
सफाईकर्मियों ने देखा शव,मौके पर जुटे व्यापारी
बुधवार सुबह सफाईकर्मी गली में सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर उमेश गुप्ता के शव पर पड़ी। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पत्नी संतोष और भाई राकेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में व्यापारी भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
शव पर चोट के निशान मिलने के कारण परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मुन्ना ने पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी।
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर परिजनों ने आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर पहले मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। सीओ सदर ने परिजनों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा और पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। शव पर मिले चोट के निशानों और अन्य परिस्थितियों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उमेश गुप्ता की मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







