आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश देती फिल्म “Silent Crimes” की विशेष स्क्रीनिंग
- दैनिक लोक भारती
- 19 Aug, 2026
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर शाखा एवं कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में तथा रोटरी क्लब सूर्या, कानपुर के सहयोग से “Silent Crimes” शॉर्ट फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निर्मित लगभग 40 मिनट की यह फिल्म साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, अपराधियों की कार्यप्रणाली तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करती है। फिल्म का संदेश स्पष्ट है कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है।
फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर ने साइबर क्राइम इंस्पेक्टर करतार सिंह की प्रमुख भूमिका निभाई है, जबकि ACP आनंद ओझा ने ACP अंगद वर्मा की भूमिका निभाई है। फिल्म के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि आज अपराध का स्वरूप बदल चुका है और साइबर अपराधी मोबाइल फोन, इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर आम नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं।
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कानपुर श्री रघुबीर लाल, IMA कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, मानद सचिव डॉ. (प्रो.) शालिनी मोहन, रोटरी क्लब सूर्या कानपुर के अध्यक्ष डॉ. रोटेरियन प्रशांत गुप्ता तथा सचिव डॉ. कुनाल सहाय सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अनजान लिंक पर क्लिक न करना, OTP एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करना, संदिग्ध कॉल एवं संदेशों से सावधान रहना तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना देना आवश्यक है।
IMA कानपुर, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट एवं रोटरी क्लब सूर्या का यह संयुक्त प्रयास साइबर अपराध के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज को डिजिटल रूप से अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।
“Silent Crimes” — एक फिल्म नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







