आज की ताजा खबर

अटल घाट के सामने अनियंत्रित XUV-700 दीवार से टकराई, पांच घायल

top-news

गंगा बैराज की ओर से कर्बला जा रही थी कार, घायलों को हैलट अस्पताल में कराया गया भर्ती

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर। थाना कोहना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार XUV-700 अनियंत्रित होकर अटल घाट के सामने दीवार से जा टकराई। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार, हादसा 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 6:45 बजे हुआ। XUV-700 गंगा बैराज की ओर से कर्बला की तरफ जा रही थी। अटल घाट के सामने अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

पांच घायलों को हैलट भेजा गया

दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों को चोटें आईं। स्थानीय पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की और घायलों को एंबुलेंस के जरिए हैलट अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में आवश्यक जांच और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *