आज की ताजा खबर

बारावफात पर्व को लेकर कुरेभार में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, एसपी ने दिए सतर्कता के निर्देश

top-news

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और सुरक्षा इंतजामों की जांच, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर

सुशील चंद्र मिश्र

सुलतानपुर। बारावफात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कस्बा कुरेभार में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को अपने-अपने निर्धारित स्थान पर मुस्तैद रहने और किसी भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश

एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि बारावफात पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता रखते हुए भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर लगातार निगरानी और आवश्यक समन्वय बनाए रखा जाए।

पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *