आज की ताजा खबर

बड़े हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस

top-news

 पूर्नहा मिश्र व मंसाछापर बाजार में अकीदत व भाईचारे के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मोहम्मद नईम

मंसाछापर कुशीनगर। जनपद के विकास खंड विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा पूर्नहा मिश्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस दौरान गांव से निकला जुलूस पूर्नहा बुजुर्ग, किनर पट्टी, भैरोगंज, विशुनपुरा बुजुर्ग, लुकपुर होते हुए जटहा बाजार, जरार और भैरौंगंज तक पहुंचा।

जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद की सीरत और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला।इसी के साथ साथ मंसाछापर बाजार व कुरमौल में भी निकाली गई

कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सौहार्द का विशेष ध्यान रखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे।

वहीं कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ की। पूरे आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।

इस मौके पर अख्तर अंसारी ग्राम प्रधान जंगल कुरमौल हासिम अली अजहरुद्दीन लखमुद्दीन अंसारी सिराजुद्दीन सिद्दीकी तबरेज शाहिद मोहरा बसीर अजीज राजा सोनू समीर जब्बार बिस्मिल्लाह हसन आदि लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *