आज की ताजा खबर

बेटियों की मदद को आगे आया मनौना धाम फाउंडेशन, महंत जी महाराज ने बेटियों को किया पुरस्कृत

top-news

आंवला। जीजीआईसी व जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर पूज्य महंत जी महाराज का माल्यार्पण कर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महंत श्री श्री ओमेंद्र जी महाराज ने कहा कि बेटियों की शिक्षा अति महत्वपूर्ण है, यदि समाज और राष्ट्र को ऊंचाइयों पर ले जाना है तो बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा को प्रोत्साहन देना होगा।

एक बेटी शिक्षित होने के बाद दो परिवारों में शिक्षा का दीपक जलाती है और उसका प्रकाश उन परिवारों को उन्नति की ओर ले जाता है।

धाम निरंतर समाज सेवा और बेटियों की प्रोत्साहन के लिए कार्य करता रहा है।

जीजीआईसी में उन्होंने बेटियों से कहा कि वह परीक्षा में शामिल होकर उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। आपको अवगत करा दें कि राजकीय कन्या इण्टर कालेज आंवला व जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय मनौना में सैंकड़ों कन्याएं शिक्षा ग्रहण करती हैं।

श्री मनौना धाम फाउंडेशन के तत्वावधान में महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी के द्वारा राजकीय कन्या इण्टर कालेज में अध्ययनरत ओलंपियाड में सम्मिलित छात्राओं की फीस जमा कराने हेतु चेक वितरित किया गया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *