आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अयोध्या साइबर क्राइम पुलिस की कार्रवाई, ठगी के 2.27 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए
- दैनिक लोक भारती
- 30 Aug, 2026
चार साइबर फ्रॉड मामलों में त्वरित कार्रवाई, एनसीआरपी पोर्टल के जरिए रकम की कराई गई वापसी
ऑनलाइन कोर्स, गलत खाते में रकम ट्रांसफर और क्रेडिट कार्ड से ठगी के मामलों में मिली सफलता
पवन ओझा
अयोध्या। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्या साइबर क्राइम पुलिस ने चार मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की 2 लाख 27 हजार 251 रुपये की धनराशि वापस करा दी। पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर संबंधित खाताधारकों और मर्चेंट से समन्वय कर रकम वापस कराने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 अगस्त 2026 को चार शिकायतों में पीड़ितों को उनकी धनराशि वापस कराई गई।
चार मामलों में इस तरह वापस हुई रकम
पहले मामले में ऑनलाइन कोर्स लेने के नाम पर साइबर ठगी के तहत 46 हजार रुपये की शिकायत दर्ज कराई गई थी। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 33107260169955 पर कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई गई।
दूसरे मामले में गलती से दूसरे खाते में रकम भेजने से संबंधित साइबर फ्रॉड की शिकायत थी। शिकायत संख्या 33107260188597 के तहत 45 हजार रुपये वापस कराए गए।
वहीं, तीसरे मामले में पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 67 हजार 321 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। शिकायत संख्या 33108260206299 पर कार्रवाई करते हुए यह रकम वापस कराई गई।
चौथे मामले में भी क्रेडिट कार्ड से ठगी की शिकायत सामने आई थी। शिकायत संख्या 33108260205895 के तहत पीड़ित के 68 हजार 930 रुपये वापस कराए गए।
इस तरह चारों मामलों में कुल 2,27,251 रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस मिली।
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
धनराशि वापस कराने की कार्रवाई में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद, हेड कांस्टेबल राजकुमार गौड़, कांस्टेबल अतुल यादव, महिला कांस्टेबल रोली सिंह और महिला कांस्टेबल मनीषा मौर्या की भूमिका रही।
अयोध्या पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें। बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं, ताकि रकम को सुरक्षित कराने की कार्रवाई समय रहते शुरू की जा सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







