आज की ताजा खबर

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न, पत्रकार हित और एकजुटता पर दिया जोर

top-news

पडरौना, कुशीनगर।

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की जनपद कुशीनगर की पहली मासिक बैठक रविवार को पडरौना स्थित शिवराम पैलेस होटल के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने की, जबकि मंच का संचालन जिला महामंत्री सच्चिदानंद कुशवाहा ने किया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती और पत्रकारों के साथ होने वाली समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमंत दुबे तथा विशिष्ट अतिथि विद्याधर तिवारी रहे। मुख्य अतिथि सुमंत दुबे ने उपस्थित सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के हित और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।


उन्होंने बताया कि पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर कलेक्ट्रेट के समीप जमीन की व्यवस्था किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संगठनात्मक कार्यों को लेकर नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठन में हो या संगठन से बाहर, यदि किसी पत्रकार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उसे किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की पूरी जिला टीम उसके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। पत्रकारों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

जिलाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करते हैं। वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं और घटनाओं को देखते हुए आपसी एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित की आवाज मजबूती से उठाते हुए संगठन के साथ एकता बनाए रखें। आपसी सहयोग और एकजुटता से ही संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है।

बैठक में पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर पत्रकारों के हित में हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्यक्ष, जिला संरक्षक विद्याधर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पुनीत मिश्रा, जिला महामंत्री सच्चिदानंद कुशवाहा, जिला मंत्री अनुराग तिवारी, जिला मंत्री अरुण दुबे, जिला कोषाध्यक्ष नितेश महेश पासवान, गिरजेश गोविंद राव, रवि प्रकाश, राहुल कुमार, प्रदुम्न सिंह खुरशेद आलम, श्रीनिवास तिवारी, दीपक गोविंद राव, फतेहालम अंसारी, शाहाबदीन अंसारी, राम आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत करने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *