आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पं. बशिष्ठ शुक्ल की स्मृति में छलकी श्रद्धा, सेवा और संस्कारों की दिखी विरासत
- दैनिक लोक भारती
- 02 Sep, 2026
समर फिल्ड पब्लिक स्कूल मे आयोजित पाचवी स्मृति दिवस
कुशीनगर । कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनके विचार, संस्कार और दूसरों के जीवन को संवारने की कोशिशें उन्हें हमेशा जीवित रखती हैं। स्व. पं. बशिष्ठ शुक्ल भी ऐसी ही शख्सियत थे। संघर्षों से भरी जिंदगी में परिवार को एक सूत्र में बांधे रखा, रिश्तों की जिम्मेदारियां निभाईं और शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत मानकर नई पीढ़ी को संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह में जब उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया तो माहौल श्रद्धा, संवेदना और प्रेरणा से भर उठा। खास बात यह रही कि उनकी स्मृति में सिर्फ श्रद्धासुमन ही नहीं चढ़े, बल्कि विद्यार्थियों एंव उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित कर शिक्षा की उस मशाल को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया, जिसे पं. शुक्ल जीवनभर जलाते रहे।
पडरौना क्षेत्र के बलुचहा लखराव मंदिर के समीप स्थित समर फिल्ड पब्लिक स्कूल मे आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके पद या संपत्ति से नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों पर छोड़ी गई उसकी छाप से होती है।
स्व. पं. बशिष्ठ शुक्ल का जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि आज जब शिक्षा को अक्सर केवल रोजगार से जोड़कर देखा जाता है, तब पं. शुक्ल की सोच हमें याद दिलाती है कि शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी है। उनकी स्मृति में होने वाले ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का काम करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाॅ. अनुपम मिश्र, प्रबंधक मिश्र बंधु महाविद्यालय बेलौही, महाराजगंज ने कहा कि संघर्ष किसी व्यक्ति को कमजोर नहीं करता, बल्कि उसके व्यक्तित्व को गढ़ता है। विशिष्ट अतिथि डाॅ. निरंकार राम त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष शिक्षा शास्त्र एवं महामंत्री गुआक्टा, गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य ऐसे नागरिक तैयार करना है जिनमें ज्ञान के साथ संवेदना, अनुशासन और संस्कार भी हों। स्व. पं. बशिष्ठ शुक्ल इसी विचारधारा के वाहक थे।
कैंसर जागरूकता ने दिया सामाजिक संदेश
कैंसर जागरूकता विषय पर आयोजित निबंध एवं आर्ट्स प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंशिता यादव, अनन्या गौड़, रूही यादव, अंशिका पांडेय, आयुष यादव, कीर्ति पांडेय, अंकुश गुप्ता, शिवम चौहान, रमावती चौहान, अंशिका यादव, कृष्णकांत शुक्ल, काजल प्रजापति, अम्बेश जय दीक्षित, साकेत मिश्रा, तौसीफ आलम, पुष्पा चौहान, राधिका गुप्ता, अवनी उपाध्याय, अंशु यादव, माही मिश्रा, अन्नु यादव, रचित राय, लवली सिंह और आकांक्षा मल्ल सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा
विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
शिक्षा जगत और समाज के गणमान्यों की रही मौजूदगी
समारोह में विद्यालय के वर्तमान संरक्षक बालकुवर दूबे, संस्थापक सदस्य मदनपाल नाथ त्रिपाठी, प्रियेश त्रिपाठी, सौभाग्यवती त्रिपाठी, मीना शुक्ला, सोनी श्रीवास्तव सहित बेलही शुक्ल गांव के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा डाॅ. सीबी सिंह, मुकेश त्रिपाठी, डाॅ. वीके राय, आनंद कुमार सिंह, राकेश राय, नचिकेता भट्ट, आशुतोष बंका, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष माणिक्य चतुर्वेदी, श्रीजन द गुरुकुल के प्रधानाचार्य मनोज जायसवाल समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाचार्य यशपाल कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि अनुप मिश्र ने किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







