आज की ताजा खबर

अयोध्या में धर्मेंद्र यादव का भव्य स्वागत, मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में जुटे सपा कार्यकर्ता

top-news

अश्विनी पुरम वार्ड के पार्षद एवं अधिवक्ता जगत नारायण यादव के नेतृत्व में हुआ स्वागत

लोहिया भवन में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

पवन ओझा

अयोध्या। श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह 2026 के अवसर पर समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव का अयोध्या में भव्य स्वागत किया गया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाब बाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में अश्विनी पुरम वार्ड के पार्षद एवं अधिवक्ता जगत नारायण यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता विजय नारायण यादव, पार्षद विशाल पाल, सर्वजीत यादव उर्फ छोटू, वाकर, कमलेश सोलंकी और औरंगजेब खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव का अभिनंदन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *