आज की ताजा खबर

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सहायल पुलिस ने शिवगंज मोड़ से दबोचा

top-news

रोशनलाल राजपूत

औरैया। अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायल थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को शिवगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 4 सितंबर 2026 को थाना सहायल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिवम कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नये पूर्वा, थाना इंदरगढ़, जनपद कन्नौज, उम्र करीब 23 वर्ष को शिवगंज मोड़ के किनारे से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना सहायल में दर्ज मु0अ0सं0 189/2025 में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा धारा 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शकील अहमद थाना सहायल और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *