आज की ताजा खबर

दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु मेडिकल असेसमेंट कैम्प का हुआ आयोजन, 45 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में बृहस्पतिवार को बीएसए अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड कप्तानगंज में ब्लॉक संसाधन केंद्र कप्तानगंज पर शिव कुमार जिला समन्वयक (समें.शि.), कुशीनगर, बलवन्त बहादुर की उपस्थिति में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।

जिसमें कुल 50 बच्चों की जांच, डॉ0 प्रेम नारायण ईं.एनटी, डॉ प्रशांत मल्ल ऑर्थो, अनुपम आनंद आडियोलाजिस्ट, श्रीमती अमृता क्लिनीकल सा0 द्वारा की गयी और 45 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

इस अवसर पर मनोज कुमार पासवान, गणेश कुशवाहा, शिवकुमार राम, रमेश पाण्डेय, गौरी शंकर, रवि कुमार पाल, हरेन्द्र यादव स्पेशल एजुकेटर तथा अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

अगला मेडिकल असेसमेंट कैम्प  07 सितम्बर 26 को विकास खंड रामकोला में प्रस्तावित है।



पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *