आज की ताजा खबर

नव नियुक्त एसआरजी अरविंद गुप्ता का हुआ स्वागत, खड्डा को अकादमिक क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प

top-news

मोहम्मद नईम

खड्डा, कुशीनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई खड्डा के तत्वावधान में गुरुवार को बीआरसी सभागार में नव नियुक्त एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) अरविंद गुप्ता, सहायक अध्यापक यूपीएस सारंग छपरा, का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, महामंत्री आदर्श मिश्रा, संगठन मंत्री अभिषेक पांडेय एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने नव नियुक्त एसआरजी अरविंद गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही एआरपी संजीव श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, संजय सिंह तथा पूर्व एआरपी मनोज भार्गव एवं कुंवर प्रताप गुप्त ने भी माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने एसआरजी अरविंद गुप्ता को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह के बाद अरविंद गुप्ता ने अपने संबोधन में अकादमिक क्षेत्र में खड्डा ब्लॉक को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नव नियुक्त एसआरजी अरविंद गुप्ता को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *