आज की ताजा खबर

अछल्दा में पंचमुखी मंदिर बना कृष्णमय, भव्य झांकियों ने मोहा भक्तों का मन; आधी रात को गूंजे श्रीकृष्ण जन्म के जयकारे

top-news

अमित झां

अछल्दा औरैया। कस्बे के सराय बाजार स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में गुरुवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

मंदिर परिसर में रात करीब नौ बजे से भव्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच भगवान शिव, मां काली, राधा-कृष्ण, सुदामा सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

रात ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव के दौरान मंदिर में विशेष आरती की गई और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद देर रात करीब दो बजे तक श्रद्धालु भव्य झांकियों का आनंद लेते रहे।

कार्यक्रम के समापन पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी समारोह में मंदिर कमेटी के सदस्यों के अलावा कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *