आज की ताजा खबर

जन्माष्टमी पर हटौरा गौशाला में हुआ गो-पूजन, गौसेवा और संरक्षण का लिया संकल्प

top-news

खैराबाद नगर पालिका ने आयोजित किया गो-पूजन कार्यक्रम, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गौशाला की व्यवस्थाएं देखीं

निराश्रित गौवंश के चारा-पानी, स्वच्छता और बेहतर देखभाल पर दिया गया जोर

सीतापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद खैराबाद की ओर से हटौरा स्थित गौशाला में विधिवत गो-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौमाता का पूजन कर उनकी सेवा, संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद खैराबाद की अध्यक्ष श्रीमती बेबी अभिषेक गुप्ता, युवा भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी सीतापुर, जनार्दन, उप जिलाधिकारी सदर सीतापुर, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, सफाई निरीक्षक मनोज राणा, निकाय के सभासदगण, नगर के गणमान्य नागरिक और पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

गौशाला की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गो-पूजन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान गौवंश के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

जन्माष्टमी के अवसर पर गौसेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए लोगों से गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

नगर पालिका परिषद की ओर से बताया गया कि गौशाला में निराश्रित और असहाय गौवंश की समुचित देखभाल के साथ उनके लिए चारा-पानी और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *