आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गुरु गौरव सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए शिक्षक
- दैनिक लोक भारती
- 04 Sep, 2026
शिक्षा को समाज निर्माण की आधारशिला बताते हुए शिक्षकों के योगदान को सराहा
शोएब खान
पीलीभीत।बीसलपुर में सामाजिक संस्था कला ईस फाउंडेशन के तत्वावधान में पीलीभीत मार्ग स्थित ग्रीनलैंड बारातघर में गुरु गौरव सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तहसील क्षेत्र के माध्यमिक इंटर कॉलेजों, बेसिक विद्यालयों और निजी विद्यालयों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षक गदगद नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संस्था के संस्थापक चौधरी प्रदीप पटेल और समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न, पेन और डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
शिक्षक समाज को देते हैं नई दिशा
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक ही बच्चों में संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। एक मजबूत और शिक्षित समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों के सामने नई चुनौतियां भी हैं। इन चुनौतियों के बीच शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही उन्हें समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए तैयार कर रहे हैं।
वैचारिक संगोष्ठी में शिक्षा पर हुआ मंथन
कार्यक्रम के दौरान आयोजित वैचारिक संगोष्ठी में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक की भूमिका और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास सहित विभिन्न विषयों पर विचार रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा की परंपरा का सम्मान है।
समारोह की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की। कार्यक्रम का संचालन कवि राजेश मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर बरेली कॉलेज बरेली की उप प्राचार्य वंदना शर्मा, गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. टीएस चौहान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद दद्दा, साहू जी महाराज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य, डॉ. इशहाक हुसैन, रूपलाल माहतिया, सालिक राम गंगवार, राजकमल दुबे, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष दयाशंकर गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष रामऔतार गंगवार, भूदेव गंगवार, शाहिद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







