आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जाम खुलवाने सड़क पर उतरी पुलिस, हांकने लगी बकरियां
- दैनिक लोक भारती
- 04 Sep, 2026
देवेंद्र शर्मा
परतावल, महराजगंज।श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में जाम खुलवाने पहुंची पुलिस का बकरियां हटाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी सड़क पर लगी बकरियों को हटाते नजर आ रहे हैं। पुलिस के इस अंदाज को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
दरअसल, परतावल बाजार में प्रत्येक बृहस्पतिवार को बकरियों का बड़ा बाजार लगता है। इसमें आसपास के जिलों के अलावा बिहार से भी व्यापारी बकरियां लेकर पहुंचते हैं। बाजार में बड़ी संख्या में लोगों और बकरियों की भीड़ जुटने से सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
इससे राहगीरों के साथ ही वाहनों का आवागमन भी प्रभावित होता है। कई बार स्कूली वाहन और एंबुलेंस तक जाम में फंस जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी सड़क पर बकरियां और खरीदारों की भीड़ लगने से यातायात बाधित हो गया।
सूचना पर परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर खड़ी बकरियों को हटाकर आवागमन सुचारु कराने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आए। कुछ लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब पुलिस को बकरियां हांकने का काम भी करना पड़ रहा है।
वहीं, लोगों का कहना है कि बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी व्यवस्था की जरूरत है।
पुलिस का कहना है कि सड़क पर जाम न लगे और आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के लिए मौके पर मौजूद थे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







