आज की ताजा खबर

आइडियल पब्लिक स्कूल एवं जी आइडियल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

top-news

नीरज गुप्ता

सोनौली, महराजगंज। आइडियल पब्लिक स्कूल एवं जी आइडियल पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।


कार्यक्रम में आराध्या गुप्ता, राघव शर्मा, राधा, वेदान्त, आन्वी, मायरा, कृतिका, कृति, शान्वी सिंह, रामसा, आरोही, नायरा, नैना, मरियम, पीहू, शक्ति, रुद्रांश, अवंतिका, शिवानी, समृद्धि एवं अद्विक सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय परिवार ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

विद्यालय में आयोजित जन्माष्टमी समारोह बच्चों के लिए यादगार और आनंदमय बन गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *