आज की ताजा खबर

नरकट के घने झुरमुट से ढका मोड़ हादसे को दावत दे रहा निचलौल-पुरैना मार्ग

top-news

गौतम सिंह

चिउटहां, महराजगंज l निचलौल से पुरैना जाने वाले मार्ग पर चिउटहां चौराहे से आगे सड़क के दोनों तरफ लंबे-लंबे नरकट के ऊंचे पौधे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं खासकर सड़क के मोड़ वाले स्थानों पर नरकट इतनी अधिक ऊंचाई तक बढ़ गया है कि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते ऐसे में यह मार्ग किसी बड़े हादसे को दावत देता नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नरकट का ग्रामीणों की दिनचर्या और विभिन्न घरेलू कार्यों में अपना महत्व है लेकिन सड़क के किनारे अनियंत्रित रूप से उगे नरकट के घने झुरमुट अब यातायात के लिए खतरा बन गए हैं मोड़ पर दोनों तरफ से आने वाले वाहन चालकों को काफी कम दूरी पर वाहन दिखाई देने के कारण अचानक ब्रेक लगाने या बचने का प्रयास करना पड़ता है इससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर काफी दूर तक नरकट के पौधे उगे हुए हैं बरसात के मौसम में इनकी हरियाली और घनत्व और बढ़ जाने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है सबसे बड़ी समस्या उस स्थान पर है जहां सड़क मुड़ती है यहां नरकट के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का समय रहते पता नहीं चल पाता।

 ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी हो चुके हैं हादसे

 जब इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि नरकट के कारण इस स्थान पर कई बार हादसे हो चुके हैं ग्रामीणों का कहना है कि लगातार खतरा बना रहने के बावजूद अभी तक जिम्मेदार विभागों की ओर से इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क के दोनों तरफ तथा विशेष रूप से मोड़ वाले स्थान पर उगे नरकट को तत्काल कटवाया जाए ताकि वाहन चालकों को दूर तक सड़क दिखाई दे सके और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते नरकट की कटाई नहीं कराई गई और भविष्य में इसके कारण कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। लोगों ने मांग की है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर नरकट की सफाई कराए और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *